खराब मौसम और दृश्यता कम होने के कारण, दिल्ली से आने-जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही है. जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया है. दूसरी ओर कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी आफत बनीं हुई है. कश्मीर में भारी बर्फबारी से यातायात, रेल सेवाएं, उड़ानें और बिजली बाधित हुई हैं.
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी जिले में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, जनपद के 2200 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में तीव्र परिवर्तन होने की संभावना है.
जेएएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, हमने परेशानी की पहचान करते हुए उसका समाधान कर लिया है और अब हम सिस्टम का रिकव्री स्टेटस चेक कर रहे हैं.
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पर लेख लिखा है, इस लेख में क्या कुछ खास है. यहां 10 प्वांटर्स में जानिए
कोरोना संकट के कारण आनंद विहार फ्लाईओवर के निर्माण में देरी हुई. साथ ही पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलने के कारण फ्लाईओवर के साइड रैंप और फुटपाथ के पूरा होने में देरी हुई.
लंदन में सीरियाई माता-पिता के यहां जन्मी अस्मा के पास ब्रिटेन की भी नागरिकता है. अस्मा 2000 में ब्रिटेन से सीरिया चली गईं थी और असद से शादी कर ली थी. शादी के समय उनकी उम्र 25 साल थी.
यह हादसा बीआर-116 हाईवे पर मिनास गेरैस में टेओफिलो ओटोनी के पास हुआ. सभी पीड़ितों को निकालने के बाद, अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या 38 है, जिसमें बस चालक भी शामिल है.