दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू कोर्ट में चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के खिलाफ पांच मामले दर्ज किए गए हैं. इस वजह से पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ये सभी मामले बीजेपी इलेक्शन सेल की शिकायत पर दर्ज किए गए हैं.
अमेरिका और कतर की मध्यस्थता में कई महीने चली वार्ता के बाद इजरायल और हमास एक युद्धविराम समझौते पर सहमत हो गए हैं. यह समझौता तीन चरणों का होगा. इसमें युद्ध रोकने, कैदियों और बंधकों की अदला-बदली और गाजा का पुनर्निमाण शामिल है. इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति ने की.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने इस्तीफे को स्वीकार करते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की, तथा डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री कार्यालय) द्वारा सिद्दीक के स्थान पर लेबर पार्टी की सांसद एम्मा रेनॉल्ड्स को वित्त मंत्री बनाने की पुष्टि की.
Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) के शेयर में आज सबसे अधिक बढ़त देखी जा रही है, क्योंकि उसने बताया कि उसकी सहायक कंपनी, अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी फॉर्टी एट लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में अपने विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट के 57.2 मेगावॉट (MW) विंड पावर कॉम्पोनेंट को चालू किया है.
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सुबह सात बजकर 35 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है.’’
रिपोर्ट में कहा गया है, "वित्त वर्ष 2025 में लक्ष्य व्यय में संभावित चूक को देखते हुए पूंजीगत व्यय की स्थिरता के लिए बजट महत्वपूर्ण होगा. हालांकि, रक्षा, बिजली, डेटा सेंटर, रेलवे और एनर्जी ट्रांजिशन एक मजबूत विषय बने हुए हैं."
आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए हैं और इसी के चलते पार्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.