Delhi Police : दिल्ली पुलिस ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट पड़ोसी देश से कुछ अजीब आवाजें सुनने का जिक्र किया. दिल्ली पुलिस ने एक्स पोस्ट में लिखा, "अभी-अभी पड़ोसी देश से कुछ अजीब सी आवाज़ें सुनीं. उम्मीद है कि वे सिर्फ़ टीवी टूटने की आवाजें थीं."
'मध्य प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025' का शुभारंभ आज भोपाल में हुआ. इसे अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अदाणी समूह मध्य प्रदेश में दो लाख 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा.
अमेरिकी ट्रम्प प्रशासन के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क के अल्टीमेटम से कर्मचारियों में खलबली मच गई है. मस्क के आदेश पर सभी सरकारी कर्मियों से उनके द्वारा पिछले सप्ताह किए गए कामों के बारे में पूछा जा रहा है.
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत की जीडीपी ग्रोथ स्थिर रहने की उम्मीद है. IMF और विश्व बैंक (World Bank) ने भारत की ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर (GDP Growth Rate) क्रमशः 6.5% और 6.7% रहने का अनुमान लगाया है.
इजरायल के तेल अवीव में हुई धमाकों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. पुलिस के अनुसार दो अन्य बसों से भी बम बरामद किया गया है. पुलिस इस पूरी घटना को आंतकी हमला बता रही है.
आलोक बोरूआ की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मुखीजा, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य ने अश्लीलता को बढ़ावा दिया और शो में यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल थे.
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी के मौके पर हेल्थ केयर, शिक्षा और कौशल विकास जैसे सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का दान दिया है.
India-UAE Trade Growth: मई 2022 में भारत और UAE के बीच मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement- FTA) लागू हुआ था. इसके बाद से दोनों देशों के व्यापार संबंध और मजबूत हुए हैं.